महराजगंज: निचलौल में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल-महाराजगंज मार्ग पर ग्राम सभा दमकी के पास आज रात लगभग 9:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल-महाराजगंज मार्ग पर ग्राम सभा दमकी के पास आज रात लगभग 9:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

घायल युवकों की पहचान दीपक वर्मा (21 वर्ष), पुत्र शैलेश वर्मा, निवासी ग्राम सभा अवराटार, निचलौल क्षेत्र और विनोद मद्धेशिया (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.