महराजगंज:दीवार में टकराने से अनियंत्रित बाइक चालक की हुई मौत ,बाइक सवार हुआ घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मैनहिया गांव के निकट आज सुबह लगभग 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मैनहिया गांव के निकट आज सुबह लगभग 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गया, जिससे बाइक चला रहे देवेंद्र गुप्ता (लगभग 50 वर्ष, निवासी करमहा टोला सुखमंगलपुर) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में पीछे सवार दिनेश (लगभग 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक देवेंद्र गुप्ता के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24