महराजगंज
महराजगंज नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर आज मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा और एक बाइक की टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर आज मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा और एक बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ई-रिक्शा पलट गया।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को संभाला और उनकी मदद की।
चौराहे पर भीड़ जमा होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। लेकिन स्थानीय लोगों की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। इस टक्कर में बड़ा हादसा टल गया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























