सिद्धार्थनगर: नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के नेतवर गांव के पास कुड़ा नदी के मोतियापुर कुड़ में शुक्रवार को स्नान करते समय दो सगे भाइयों की डूबने से दुखद मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के नेतवर गांव के पास कुड़ा नदी के मोतियापुर कुड़ में शुक्रवार को स्नान करते समय दो सगे भाइयों की डूबने से दुखद मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेतवर निवासी जमाल शाह और साहिब शाह, पुत्रगण फिरोज के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को नेतवर के रहने वाले जमाल और साहिब को शादी में मीट देने के लिए महादेवा बाजार भेजा गया था। लौटते समय वे मोतियापुर कुड़ में नहाने लगे। इसी दौरान साहिब गहरे पानी में डूबने लगा। भाई को डूबता देख जमाल उसे बचाने के लिए आगे आया और अपना पाइन्ट पकड़ाने लगा, लेकिन इसी दौरान जमाल का भी पैर फिसल गया और वह भी कुंड में गिरकर डूब गया।

ग्रामीण गोताखोरों ने सुबह दस बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को नदी से बाहर निकाला। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24