बलरामपुर
बलरामपुर में आज मौसम ने अचानक करवट ली और नगर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे राहगीरों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर में आज मौसम ने अचानक करवट ली और नगर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे राहगीरों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश ने पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दिलाई है।
मौसम में बदलाव के संकेत कल से ही मिलने लगे थे, जब जनपद में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली थी। आज भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं और फिर दोपहर बाद नगर क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लगभग 10 से 15 मिनट तक ओले भी गिरे, जिसने कुछ देर के लिए जनजीवन को प्रभावित किया।
गौरतलब है कि बलरामपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी, जिससे लोगों को असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। इस बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को राहत की सांस दी है।
हालांकि, मौसम की इस करवट ने कुछ क्षेत्रों में किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों की फसलें और आम की फसल विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं। किसानों को अपनी मेहनत की फसल खराब होने का डर सता रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























