स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
इस सीजन में यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पिछली बार जब ये टीमें आमने-सामने आई थीं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था।
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाए रखना चाहेगी। अगर वे अच्छे रन रेट से जीतते हैं, तो उनके शीर्ष चार में पहुंचने की भी संभावना बन सकती है। दिल्ली ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और उनके 12 अंक हैं।
वहीं, पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी हैदराबाद के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का यह आखिरी मौका है। अगर आज टीम हार जाती है, तो वे प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो जाएंगे। हैदराबाद ने 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं और उनके 6 अंक हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स पिछली जीत के आत्मविश्वास के साथ हैदराबाद को उनके घर में हरा पाती है या सनराइजर्स हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखती हैं।
हेड टु हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए हैं। SRH ने 13 में जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 बार आमने-सामने हुईं। दोनों को 3-3 बार जीत मिली।
पॉसिबल प्लेइंग-12
सनराइजर्स हैदराबाद:
पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ट्रैविस हेड।
दिल्ली कैपिटल्स:
अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा/थंगारसु नटराजन, आशुतोष शर्मा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























