बलरामपुर: जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मेधावी छात्रों किया सम्मानित

बलरामपुर

जिला बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

डीएम पवन अग्रवाल और एसपी विकास कुमार ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाने वाले इन छात्रों को फूल मालाएं पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएम पवन अग्रवाल ने सभी मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन की नींव है। शिक्षा न केवल अच्छे व्यक्तित्व और समाज का निर्माण करती है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डीएम ने आगे कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक होता है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार, संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह ने छात्रों को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.