महराजगंज
महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा करमाहिया में आज एक संदिग्ध इलेक्ट्रिक उपकरण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा करमाहिया में आज एक संदिग्ध इलेक्ट्रिक उपकरण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी रमजान अली के खेत में प्लास्टिक के थैले में बंधा हुआ एक अजीब उपकरण दिखाई दिया।
उपकरण को संदिग्ध पाते ही रमजान अली ने तत्काल ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी, जिन्होंने बिना देरी किए क्षेत्रीय निचलौल पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही निचलौल थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा और शीतलापुर चौकी प्रभारी हौसला प्रसाद अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों को भी बुलाया गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।बम निरोधक दस्ते को भी सूचित कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार डिवाइस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह कोई विस्फोटक उपकरण नहीं लगता। फिर भी सभी पहलुओं से जांच जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























