बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग के आरोपी को दबोचा, अवैध तमंचा बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के दत्तगंज थाना क्षेत्र में 21 मार्च को हुई हवाई फायरिंग की घटना में बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले के दत्तगंज थाना क्षेत्र में 21 मार्च को हुई हवाई फायरिंग की घटना में बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की पीड़ित अमरेश प्रताप वर्मा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि कुछ लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उनके घर पर आए और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। इस मामले में सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस को आज इस मामले में मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले का एक वांछित आरोपी बजाज चीनी मिल की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राम प्रताप दुबे नामक आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी इटईमैदा गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके बैग से एक अवैध तमंचा बरामद किया।

पूछताछ में राम प्रताप दुबे ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को उसके भाई का अमरेश वर्मा से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने साथियों प्रदीप वर्मा, दीपक वर्मा, प्रिंस शुक्ला, अमन शुक्ला और युसूफ काजी के साथ मिलकर अमरेश के घर गया था और वहां उसने अपने तमंचे से हवाई फायरिंग की थी।

पुलिस ने अब आरोपी राम प्रताप दुबे पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रमेश यादव, सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सावंत सिंह और आरक्षी करम सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Voice of  News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.