सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील कार्यालय में आज तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील कार्यालय में आज तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील कार्यालय में आज तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम कुणाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
एसडीएम कुणाल ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान सीएचसी इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने आगामी टीडी (टेटनेस डिप्थीरिया) टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 24 अप्रैल से 10 मई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत इटवा ब्लॉक के 10 और 16 वर्ष के सभी बच्चों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से सहयोग मांगा।
खंड शिक्षाधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभाग को इस संबंध में पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इटवा ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस अभियान की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त, उपजिलाधिकारी ने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) की समीक्षा भी की। उन्होंने सत्र के दौरान किए गए विजिट की चेक लिस्ट को गूगल लिंक पर अनिवार्य रूप से फीड करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने और टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों को समझाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डॉ. संदीप द्विवेदी, सीडीपीओ मंजूलता गौतम, खुनियांव के मो. अरशद, ईओ संदीप कुमार, महेंद्र कुमार, शिवानंद तिवारी, धीरज श्रीवास्तव, उर्मिला, आंचल और हेमंत गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























