लखनऊ: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर योगी सरकार सक्रिय, मार्च 2027 तक लगाएगी 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र

ब्यूरो रिपोर्ट

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को प्रदेश में तेजी से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक प्रदेश में 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करना है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को प्रदेश में तेजी से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक प्रदेश में 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करना है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम को और तेज किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने मार्च 2027 तक पूरे देश में 1 करोड़ सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में, योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2.65 लाख से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, राज्य सरकार ने जनपदवार, डिस्कॉमवार, नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर लक्ष्य आवंटित कर दिए हैं। इससे योजना की प्रगति की निगरानी और कार्यान्वयन को सुगम बनाया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के मीडिया सेल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम सूर्य घर योजना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए यूपीनेडा के मार्च 2025 तक पोर्टल पर प्राप्त 10.73 लाख आवेदनों पर कॉलिंग कर वेंडर्स को सूचीबद्ध किया जा रहा है. स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत, आवासीय उपभोक्ताओं को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे बिजली के बिल में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। योगी सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देगा और नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

 

Voice of News 24