महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कोल्हुई के जिगिनिहा में स्थित एक देशी शराब की दुकान के पास पाया गया। मृतक की पहचान राजपुर टोला सेमरहना निवासी पवन कुमार मिश्रा (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने जब दुकान के पास शव पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, मौत के असल कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों और ग्रामीणों की मदद से की है।
गांव में पसरा मातम जांच में जुटी पुलिस
घटना की खबर फैलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं। कोल्हुई पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























