महाराजगंज
महाराजगंज जिले के थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बहरौली में आज शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब खरीदारी को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बहरौली में आज शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब खरीदारी को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बताते चले की ग्राम बहरौली निवासी प्रदीप (पुत्र जितेंद्र, उम्र 20 वर्ष) गांव के ही विनोद गुप्ता की दुकान पर खरीदारी कर रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। मारपीट की इस घटना में प्रदीप के साथ उसकी बहन सुधा (उम्र 18 वर्ष) और परिवार के बुजुर्ग राम प्रसाद (पुत्र गणेश, उम्र 75 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रदीप और सुधा की हालत गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























