मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया, मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। मुंबई इंडियंस ने 163 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में महत्वपूर्ण दो अंक अर्जित किए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.