महराजगंज :रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला आई ट्रेन की चपेट में गई जान ,गांव में शोक की लहर

महराजगंज 

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना नौतनवा से भगीरथपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर ग्राम तेंदुही के सामने हुई।

बताते चले मृतका की पहचान चैनपुर टोला बुद्कुदवा निवासी आशा देवी पत्नी रमेश के रूप में की गई है। आशा देवी किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंची थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोल्हुई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह एक महज दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।

घटना की सूचना फैलते ही ग्राम तेंदुही और मृतका के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस मृतका के परिजनों से बातचीत कर रही है और हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.