महराजगंज:अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजित

महराजगंज

महराजगंज जिले के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर एक बड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर एक बड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मिणा  सदर विधायक, एसपी नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

ज़िलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज में बराबरी और इंसाफ के विचारों को फैलाया। उन्होंने लोगों से मिलकर सामाजिक एकता की ओर बढ़ने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने बाबा साहेब के जीवन के मुश्किलों और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को सभी के लिए एक प्रेरणा बताया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय नेता, समाज सेवक और अलग-अलग स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने देशप्रेम के गीत गाए और बाबा साहेब के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान वहाँ मौजूद सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया। पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.