काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देने आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटा प्रशासन

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देने आएंगे। इसमें 600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1900 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देने आएंगे। इसमें 600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1900 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। पीएम 11 से 13 अप्रैल के बीच वाराणसी आ सकते हैं। पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन नें तैयारी शुरू कर दी है।

पीएम बिजली निगम की करीब 500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से रनवे को जोड़ने के लिए बनाए जानें वाले टनल का शिलान्यास भी करेंगे। यह परियोजना 500 करोड़ से अधिक की है। रिंग रोड के पास पीएम जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को रैली स्थल फाइनल करना है।

सीएम तीन अप्रैल को कश्मीरीगंज खोजवा में राम मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसके बाद सर्किट हाउस में अफसरों संग मीटिंग करेंगे। उसी दौरान पीएम के आगमन के बाबत चर्चा करेंगे। पीएम रोपवे का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था नें काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन का काम पूरा करा दिया है। फॉल सीलिंग का काम भी अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.