महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेन्दा कोतवाली क्षेत्र में एक यज्ञ के आयोजन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया,। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा कोतवाली क्षेत्र में एक यज्ञ के आयोजन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में रामनगर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया और लंबी कतारें लग गईं।
ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि यज्ञ के आयोजन के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक मारपीट में बदल गया। इस घटना में घायल हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
क्या था मामला
फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर में बीते बुधवार को दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एक पक्ष के कई सदस्य लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करने लगे, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में चूल्हाई पुत्र गोजर (उम्र 70), परशुराम प्रजापति (उम्र 38), और रमाकांत (उम्र 21) शामिल थे। इस मारपीट में चूल्हाई की हालत गंभीर बनी रही, और उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान चूल्हाई की मौत हो गई, जिससे उसके परिजन शोक संतप्त हो गए।
मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को फरेंदा-महराजगंज हाइवे को जाम कर दिया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















