अम्बेडकरनगर : बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

अम्बेडकरनगर

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक अम्बेडकरनगर के पूर्वांचल कार्यालय पर आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक अम्बेडकरनगर के पूर्वांचल कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए विस्तार से रणनीति तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही पिछड़ा और दलित वर्ग की सच्ची हितैषी है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ा और दलित का उत्थान जातिगत जनगणना से ही संभव है। इसके साथ ही उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां समाज के कमजोर वर्गों के मुद्दों पर राजनीति कर रही हैं।

पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि सपा और भाजपा संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रहे हैं और समाज के कमजोर वर्गों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इस पर सावधान रहने की आवश्यकता है।

बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन को और मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपा, विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग को जोड़ने के प्रयासों में। इस दौरान पार्टी के जिला प्रभारी अरविंद गौतम, दयाराम राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, बलराम निषाद, राम नयन निर्दोष, पवन मौर्य, रोहित प्रजापति, राधेश्याम राजभर, अजय पटेल, कुलदीप तिवारी, सुरेंद्र यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस बैठक के माध्यम से बसपा ने अपने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात की और आगामी चुनावों के लिए तैयारी शुरू की।

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.