महाराजगंज:आर सी सी सड़क निर्माण में की जा रही है घोर अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

महाराजगंज

महाराजगंज खंड विकास धानी के ग्राम सभा कमनहा के तेलिया टोला में आरआरसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज खंड विकास धानी के ग्राम सभा कमनहा के तेलिया टोला में आर सी सी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में सड़क की स्थिति खराब हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कराने और कार्य में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Voice Of News 24