बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितिय में वृद्ध की सरयू नहर में डूबने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बलरामपुर

बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के भरहापरा बैरिहवा के पास स्थित सरयू नहर में एक वृद्ध व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आई। स्थानीय चौकीदार जगदंबा ने थाने पर सूचना दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के भरहापरा बैरिहवा के पास स्थित सरयू नहर में एक वृद्ध व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आई। स्थानीय चौकीदार जगदंबा ने थाने पर सूचना दी कि शाम करीब तीन बजे नहर के किनारे एक साइकिल लावारिस पड़ी थी, जिसके पास खाली डिब्बा और चप्पल रखे हुए थे।

चौकीदार की सूचना पर थाना ललिया प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन शुरू की। गोताखोरों की मदद से मृतक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पाटनदीन पुत्र किनके निवासी लैबुड्डी, थाना महाराजगंज तराई के रूप में हुई है।

मृतक के परिवारवालों ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें मृतक को एक दिन पहले उसी व्यक्ति के साथ देखा गया था, और आरोपी ने ही पाटनदीन को नदी में मारकर फेंक दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गायब हुए पाटनदीन की तलाश में पुलिस ने सरयू नहर में तलाश जारी रखी थी, और शव बरामद होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.