महराजगंज:सड़क हादसा अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के 14 नंबर पिलर नर्सरी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें नेपाल से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

{

महराजगंज जिले के 14 नंबर पिलर नर्सरी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें नेपाल से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति का नाम सदानंद मद्धेशिया (40 वर्ष) है, जो चौक बाजार धर्मौली ग्राम सभा का निवासी है। वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सदानंद के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]