महराजगंज
महराजगंज के थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उ0नि0 अभय नरायन सिंह और उनकी टीम ने सीमा शुल्क इकाई निचलौल के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उ0नि0 अभय नरायन सिंह और उनकी टीम ने सीमा शुल्क (निवारक) इकाई निचलौल के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में उ0नि0 दिव्य प्रकाश मौर्य, का0 प्रमोद यादव, का0 अनूप यादव, और का0 नन्दलाल यादव के साथ-साथ सीमा शुल्क टीम के अध्यक्ष के.एन.सी., निरीक्षक अभय तिवारी, हे हवलदार आर.बी. सिंह, और हवलदार शम्भू प्रसाद भी शामिल थे।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि नेपाल से भारत में कुछ कास्मेटिक सामग्री लाई जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीमा शुल्क टीम ने ग्राम लक्ष्मीपुर के पास बंधे के निकट, बार्डर पिलर संख्या 503/08 से लगभग 100 मीटर पहले भारतीय क्षेत्र में, इस सामान को रखने का प्रयास किया गया।
सुरक्षा टीम ने 2:00 बजे सूचना प्राप्त करने के बाद, घटनास्थल पर पहुंचकर 3:00 बजे कुल 5 पेटी जिसमें 2880 नग ग्लो लवली नेपाल निर्मित कास्मेटिक शामिल थे बरामद किए और उन्हें जब्त कर लिया। अब इस सामान के खिलाफ कस्टम विधिक कार्यवाही की जा रही है
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















