महराजगंज
महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा धोतियहवां में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक दूधमुहा बच्चा,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा धोतियहवां में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक दूधमुहा बच्चा, जो अपनी मां की गोद में सो रहा था, अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चा किसी जंगली जानवर का शिकार हो सकता है।
घटना के बाद, परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय थाने में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने सभी पहलुओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















