बलरामपुर
बलरामपुर जिले के थाना ललिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के थाना ललिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ललिया, बृजानंद सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2025 को उप निरीक्षक अमर सिंह अपनी टीम के साथ थाना ललिया क्षेत्र में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लौकहवा डिप के पास छापेमारी की और वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राम दुलारे उर्फ दुलारे (पुत्र स्व. छेदी) और मनोज (पुत्र राम दुलारे उर्फ दुलारे) शामिल हैं। दोनों आरोपियों का संबध मकुनहवा, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर से है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















