बलरामपुर
बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसिया में शनिवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिस में आधा दर्जन परिवारों के घरों को जलाकर राख।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसिया में शनिवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिस में आधा दर्जन परिवारों के घरों को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान रामजागे के घर को हुआ, जहां हजारो रुपए नकद, जेवरात, अनाज, कपड़े और बर्तन जलकर राख हो गए।
इसके अलावा हृदय राम, राहुल, अयोध्या प्रसाद बाढ़ूं और रामवृक्ष के घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग की सूचना मिलते ही गांववाले आग बुझाने में जुट गए साथ ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, हल्का लेखपाल और कानूनगो को भी तुरंत सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी संपत्ति जल चुकी थी। हल्का लेखपाल पंकज कुमार यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है और रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। फिलहाल सभी प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत देने की उम्मीद जताई जा रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















