सीएम योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को अयोध्या दौरे पर, “टाइमलेस अयोध्या” फेस्टिवल में होंगे शामिल

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सबसे पहले राममंदिर में रामलला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सबसे पहले राममंदिर में रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राज सदन जाएंगे।

इसके बाद, सीएम योगी “टाइमलेस अयोध्या: लिटरेचर ऑफ आर्ट फेस्टिवल” में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, जिसमें कला और साहित्य से जुड़े कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अयोध्या की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को विश्व स्तर पर प्रमोट करना है।इस दौरे को लेकर अयोध्या में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं, और आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 9.30 बजे हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे रामकथा पार्क।
  • दोपहर 2 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ होगी वापसी।
  • 9.30 हैलीपेड रामकथा पार्क।
  • 9.40 हनुमानगढ़ी दर्शन।10.05 राम जन्मभूमि दर्शन।
  • 10.15 से 10.45 महाराजा पैलेस राज सदन।
  • 10.55 से 11.40 राम कथा पार्क मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान संयुक्त क्रेडिट कैंप प्रदर्शनी अवलोकन।
  • 11.45 से 12.45 समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार।
  • 12.50 से 1.15 आरक्षित सर्किट हाउस।
  • 1.25 से 1.55 कार्यक्रम लधानी ग्रुप आफ कंपनीज।
  • 2.00 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]