महराजगंज: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल साइकिल सवार जिला अस्पताल रेफर

महाराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर धानी बाजार के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर धानी बाजार के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना धानी बाजार स्थित जल निगम कार्यालय के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते साइकिल सवार को टक्कर लगी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने घायल को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल की पहचान वरडाड़ ग्राम सभा के टोला मोहन जोत के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Voice Of News 24