अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर जिले के विकासखण्ड अकबरपुर में हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करने पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सम्मुखपुर में अग्निकांड में राम पाल की 18 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी पाल 6 वर्षीय पुत्री श्रेया पाल की आग मे जलने से हुई देहांत की खबर सुनकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से बात कर उचित सहायता की मांग की। उसके बाद पीड़ित परिवार के दो लोग घायल हुए थे।जिसमे माता-पिता भी जले थे उनका उपचार जिला अस्तपातल मे हो रहा है वहा पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल चाल जाना और डाक्टर से बात करके अच्छे इलाज की बात कही। इस मौके पर मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ,जिला प्रभारी डॉ दयाराम राजभर जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम जिला उपाध्यक्ष पवन मौर्य विधान सभा प्रभारी सचिंद्र वर्मा राजेंद्र भारती कृष्णकांत पंकज अम्बेडकर विधान सभा अध्यक्ष अज्ञाराम प्रधान राहुल पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















