महराजगंज
भारतीय जनता पार्टी ने महराजगंज जिले के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संजय पांडेय को दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी ने महराजगंज जिले के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संजय पांडेय को दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने के उद्देश्य से की गई है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय पांडेय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहूंगा।” संजय पांडेय ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे महराजगंज जिले में पार्टी को और मजबूत करेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















