महराजगंज:राज्यपाल के महराजगंज दौरे की तैयारी जिलाधिकारी अनुनय झा ने की बैठक

महराजगंज

महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 18 मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 18 मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुसहर और वनटांगिया गांवों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।

डीएम ने आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों की सूची बनाने के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राज्यपाल द्वारा वितरण के लिए पोषण पोटली तैयार करने का आदेश दिया।

बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक पर्यटक अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी को सभी तैयारियों की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, वन विभाग के अधिकारी निरंजन सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Voice Of News 24