महाराजगंज: छात्रों से छेड़छाड़ मामले में डांस टीचर गिरफ्तार,बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप

महाराजगंज

महाराजगंज के एक निजी विद्यालय में छात्रों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज के एक निजी विद्यालय में छात्रों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन ने 3 मार्च 2025 को कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले पुलिस ने आरोपी डांस टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीओ सदर की निगरानी में मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

Voice Of News 24