बलरामपुर
बलरामपुर पुलिस ने श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को एक दुकान में हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपी बृजेश कुमार त्रिगुनायत को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को एक दुकान में हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपी बृजेश कुमार त्रिगुनायत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रामसजीवन जैसवाल की दुकान में मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने सेल्समैन को हथियार दिखाकर 18,000 रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था।
इस मामले में पुलिस ने धारा 309(4) के तहत केस दर्ज किया था। एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत, पुलिस ने 4 मार्च को मुख्य आरोपी बृजेश कुमार त्रिगुनायत को गिरफ्तार कर लिया। बृजेश दारीचौरा, श्रीदत्तगंज का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
घटना में शामिल अन्य दो आरोपी शुभम उर्फ शिवम तिवारी और अनुराम मिश्रा पहले ही बाराबंकी के घुघटेर थाने में दर्ज एक अन्य लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने बृजेश को कोर्ट में पेश कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























