महराजगंज:धानी में हुए भयावह घटनाक्रम के बाद मृतक एवं घायलों के परिजनों का वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 पर पहला बयान!

महराजगंज

महराजगंज जिले के धानी में हुए दर्दनाक घटनाक्रम के बाद परिजनों ने क्या कुछ कहा? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास हुई बड़ी घटना में घायल तथा मौत होने वाली छात्राओं के परिजनों का पहला बयान वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 पर सामने आया है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता से बातचीत के दौरान एक महिला ने बताया कि मेरी दो बेटियां उसी बोलेरो में बैठी थीं, जिसमें से अब एक बेटी मां की आंचल सूना कर गई और एक बेटी सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में जिंदगी तथा मौत से लड़ रही है। वहीं अन्य घायल एवं मृतका के परिजनों से बातचीत ने लोगों के दिलो को झकझोर दिया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस दर्दनाक घटनाक्रम में शामिल करीब सभी बालिकाएं पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा बुजुर्ग, बरगदवा विशुनपुर की ही निवासिनी है। उक्त लोगों के घर जब वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता ने घटनाक्रम की जानकारी लेने का प्रयास किया तो परिजनों के होश उड़े हुए थे। दुःखों का इतना बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है कि परिजन बोलने तक कि हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
किसी मां का आंचल सूना हो गया तो किसी बाप का उस बेटी के पापा कहने का हक छिन गया तो किसी के घर की लक्ष्मी इस बेदर्द दुनिया से जुदा हो गई।
परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 

Voice Of News 24