स्पोर्ट्स डेस्क
आज मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। क्या आस्ट्रेलिया के सामने भारत पेश कर पायेगी अपनी दावेदारी? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर 4 मार्च, मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। इस टूर्नामेंट में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख किसी भी पल मोड़ सकते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में कुछ बड़े खिलाड़ियों की कमी जरूर है, लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने अब तक कमाल का प्रदर्शन कर्क दिखाया है। जबकि टीम इंडिया ने भी दमदार प्रदर्शन से सबको चौंकाया है। ऐसे में दोनों के बीच यह मैच कांटेदार होने वाली है।
इस बार परिस्थितियां भी काफी अलग रहने वाली हैं। भारतीय टीम के पास अच्छे स्पिनर हैं, जो कंगारुओं को दुबई में तंग कर सकती हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पास केवल 1 प्रॉपर स्पिन गेंदबाज हैं।
टीमें
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, कूपर कोनोली और एडम जैम्पा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025
Voice Of News 24























