महराजगंज : बृजमनगंज मे हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थी छात्राएं, अचानक बोलेरो का फट गया टायर, अनियंत्रित गाड़ी पलटी, जानें मौत और घायलों का आंकड़ा

महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसे की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान हाईस्कूल की तीन छात्राओं की मौत हो गई और बड़ी संख्या में घायल होने की सूचना मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर में पेट्रोल पंप के पास हुआ यह भीषण हादसा।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक एक बोलेरो में 13 छात्राएं एवं चालक समेत कुल 14 लोग सवार थे। 13 छात्राएं महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए जा रही थीं। छात्राओं से भरी बोलेरो अभी धानी-फरेंदा मार्ग के सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि अचानक बोलेरो का टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कुल तीन छात्राओं की तो मौके पर ही मौत हो गई और चालक तथा 6 छात्राओं समेत 7 लोगों की हालत गंभीर हो गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता अनुसार चांदनी पटेल पुत्री राकेश निवासिनी करमहवा बुजुर्ग,एवं प्रीती पुत्री विनोद निवासिनी बरगदवा विशुनपुर तथा गायत्री प्रजापति पुत्री खदेरू निवासिनी विशुनपुर थाना पुरन्दरपुर। उक्त तीनों छात्राओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं चालक रियाज एवं नन्दनी पुत्री विभुति, रिमझिम (18) पुत्री विनोद, चांदनी (16) पुत्री अभिमन्यु, मनीषा (16) पुत्री राजू, सोनी (18) पुत्री सागर एवं प्रियंका (17) पुत्री सुभाष की हालत गंभीर हो गई। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैली हुई है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.