महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

किसकी मौत कब कहां और किस समय आ जाए इसकी भनक तक किसी को नहीं लगती हैं। क्योंकि कुछ इसी प्रकार का अविश्वसनीय दर्दनाक हादसा महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर में पेट्रोल पंप के पास हुआ है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक एक बोलेरो में 13 छात्राएं एवं चालक समेत कुल 14 लोग सवार थे। 13 छात्राएं महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट काॅलेज में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए जा रही थीं। छात्राओं से भरी बोलेरो अभी धानी-फरेंदा मार्ग के सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि अचानक बोलेरो का टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कुल तीन छात्राओं की तो मौके पर ही मौत हो गई और चालक तथा सात छात्राओं की हालत गंभीर हो गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फरेंदा-धानी मार्ग के ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास परीक्षार्थियों से भरी अचानक बोलेरो का टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कुल तीन छात्राओं की तो मौके पर ही मौत हो गई @Uppolice pic.twitter.com/5jlOx1Dkqr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 4, 2025























