बलरामपुर
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर 17 फरवरी को सीमावर्ती थानों की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
इस अभियान के दौरान टीम ने सीमा से लगे गांवों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी और अवैध कटान जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति और प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है। हम लगातार सीमा पर निगरानी रख रहे हैं और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























