सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के जामिया अशरफिया जियाउल इस्लाम मदरसा बेलसड़ आजाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के जामिया अशरफिया जियाउल इस्लाम मदरसा बेलसड़ आजाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैगामे सुन्नत कॉन्फ्रेंस और जश्ने दस्तारबंदी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे पूर्व पार्लियामेंट सदस्य मौलाना उबैदुल्लाह खां आजमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मदरसा के आठ छात्रों को कुरान हिफ्ज़ पूरा करने पर दस्तारबंदी की रस्म अदा की।इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों उलेमा-ए-किराम ने शिरकत की। उन्होंने इस्लामिक शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मदरसा छात्रों को सम्मानित किया गया
मदरसा जामिया अशरफिया जियाउल इस्लाम के छात्रों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम इस्लामिक शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक विद्वानों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























