सिद्धार्थनगर:पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,कार्यक्रम का जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री योजना के तहत एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


सिद्धार्थनगर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री योजना के तहत एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़े और सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा, “बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।” उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.