सिद्धार्थनगर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई दुकानों को लिया चपेट में, सामान जलकर राख, जाने पूरा घटनाक्रम

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत में अज्ञात कारणों से लगी आग ने इस कदर तबाही मचाई कि लोगों में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत में गुरुवार शाम कन्या इंटर कॉलेज गेट के पास स्थित तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। संस्कार हैंडलूम में शाम 6:30 बजे अज्ञात कारणों से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

 

रुई और गद्दों की दुकान होने के कारण आग तेजी से फैली और पास की दो अन्य दुकानों- रिजवी चश्मा घर और सोनू कॉटन हाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया। संस्कार हैंडलूम के मालिक रविंद्र गुप्ता के अनुसार उनकी दुकान में 10 हजार नकद समेत करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ। रिजवी चश्मा घर के मालिक डॉ. तनवीर रिजवी को लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ। जबकि सोनू कॉटन हाउस को 50 हजार रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग की सूचना पुलिस को दी। डुमरियागंज थाने के पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंचें अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का खुलासा करने को लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.