महराजगंज : बैठे-बैठे ही मौत बनकर आया बोलेरो, चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

महराजगंज

जनपद महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में अलाव तापते समय महिला को चपेट में लिया बोलेरो, इलाज के दौरान हो गई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के नगर पंचायत चौक अंतर्गत वार्ड नंबर 11 अटल बिहारी वाजपेई नगर (धरमपुर) निवासी बासमती देवी पत्नी अनिरुद्ध लगभग 30 वर्ष अपने घर पर बाहर बैठ कर अलाव ताप रहीं थीं। इसी वक्त एक तेज रफ्तार बोलोरो UP56J1056 ने कुइयां उर्फ महेशपुर की तरह जा रही थी, जो महिला को चपेट लेकर घायल कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में घायल महिला को इलाज के लिए महायोगी गुरुगोरक्षनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक ले गए।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने जांच के दौरान घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका महिला के 5 बच्चे है। जिसमें 3 लड़की और 2 लड़के गोपाल (11) गोबिंद (8) शामिल हैं।
सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष राम चरण सरोज मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए।

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]