गोपालपुर (नेपाल)
महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा के सटे ठूठीबारी क्षेत्र में धूम धड़ाके से मनाई गई मकर संक्रांति। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
गोपालपुर (नेपाल) ठूठीबारी बॉर्डर से सटे स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो चुका था।
यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले, खेल, और अन्य मनोरंजन के साधन भी सजाए और लगाए गए थे।, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आनंद का एक बड़ा साधन के रूप में साबित होते दिख रहा था। इस दौरान मेला स्थल पर नेपाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विशेष
नेपाल के गृह राज्य मंत्री तथा गोरखनाथ मंदिर निर्माण व व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र राज कंडेल भी दर्शन करने के लिए आए थे।
श्रद्धालु मुख्यतः नेपाल और भारत के सीमा क्षेत्र के गांवों से, जैसे राजाबारी, ठूठीबारी, सड़कहवा, मरचहवां, पजड़फोड़वा, धरमौली, रामनगर, किशुनपुर, और भरवालिया सहित इत्यादि जगहों से आए थे। इन गांवों के लोग मेला का हिस्सा बनकर धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए और श्रद्धाभाव के साथ गुरु गोरक्षनाथ जी की पूजा किये।
बलरामपुर में किस प्रकार मनाया गया मकर संक्रांति का पावन त्योहार?https://t.co/13tmiyYYOr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 14, 2025

















