महराजगंज : चौक के गोरखनाथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, जानें श्रद्धालुओं के लिए किस तरह यह मेला रहेगा खास, क्या कुछ नज़र आयेंगी सुविधाएं

महराजगंज

जनपद महराजगंज के चौक क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर लगें मेले का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी लुत्फ लेते नजर आएं हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी निगरानी पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरीक्षण किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

आज पूरे देश में मकर संक्रांति बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जा रही है। ऐसे में लोग अलग-अलग जगह इस त्योहार का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। कई बड़े-बड़े तीर्थस्थलो को भी मनमोहक रूप दिया गया है साथ ही वहां मेले का भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहा है।
कुछ इसी प्रकार का महराजगंज में भी मकर संक्रांति के अवसर पर चौक क्षेत्र अंतर्गत गोरखनाथ मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया है और यहां भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। यहां महराजगंज जनपद समेत अलग-अलग जनपदों से श्रद्धालु आ‌ रहें हैं और मंदिर में खिचड़ी चढ़ाकर मेले का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मंदिर परिसर के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों से भी ज्यादा इंतेज़ाम किया गया है और श्रद्धालुओं कि बात करें तो पिछले वर्षों के अपेक्षा इस वर्ष अधिक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष मंदिर परिसर के कार्यकर्ताओं ने करीब 7-8 लाख लोगों के मेले में आने कि आशंका जताई जा रही है।
यदि सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस कप्तान सोमेन्द्र मीना का भी आना-जाना लगा हुआ है, साथ ही मंदिर परिसर में भी पुलिस का का केन्द्र बना हुआ है। मेडिसिन सेंटर और एम्बुलेंस की सुविधा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इस मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्य रूप से पूरे मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरे से नज़र रखी जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी चुस्त-दुरुस्त प्रतीत हो रही है।

इसी क्रम में आज सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और जिलाधिकारी अनुनय झा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे मेला परिसर में गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए और पुलिस प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.