महराजगंज
जनपद महराजगंज जिले के द ब्रदर जिम ठूठीबारी में आज युवा दिवस के दिन युवाओं के साथ मिलकर इस दिवस को यादगार बनाया और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
महराजगंज के ठूठीबारी में द ब्रदर जिम के तत्वाधान में रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न जिमों के सदस्यों ने भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
द ब्रदर जिम के संस्थापक नीतीश कुमार जायसवाल ने कहा, “हमें यह प्रतियोगिता आयोजित करने में बहुत खुशी हुई। यह हमारे सदस्यों के लिए एक अद्भुत व शानदार अवसर था, जिसमें उन्हें अपनी शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सदस्यों ने अपने अनुभव के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतुल
रौनियार, राजन जायसवाल, भोला, राहुल, राणा, दीपक, आर्यन ने कहा कि “यह एक अद्भुत अनुभव था। हम सभी पहली बार अपने इस शहर में इस तरह की प्रतियोगिता देखें है।क्षेत्र के सभी लोग इस आयोजन को देखकर बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिभागियों को अपनी शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने का मौका मिला और नए लोगों से मिलने का अवसर मिला।” द ब्रदर जिम ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने सदस्यों को प्रेरित करने और उन्हें स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए जिसमें फिटनेस उपकरण,जिम में फ्री नामांकन, और अन्य भी आकर्षक इनाम दिया गया।
युवा दिवस के अलावां ब्रदर जिम के लिए यह दिन इस प्रकार रहा खास
आज द ब्रदर जिम के स्थापना दिवस का एक वर्ष पूर्ण हुआ। इस खुशी में जिम के संस्थापक और ट्रेनर नीतिश कुमार जायसवाल , विशाल जायसवाल और उनके सहयोगियों के द्वारा केक भी काटा गया और सभी सदस्यों द्वारा संस्थापक को शुभकामनाएं दिया गया।
इस दौरान जिम ट्रेनर नीतीश कुमार जायसवाल, विशाल जायसवाल, युवा समाज सेवी सुनील चौधरी, अरविंद मिश्रा,प्रदीप चौधरी, खुशहाल, सिराज, विनय मोहन साहनी, गोविंद साहनी, धर्मेंद्र रौनियार, राजकुमार गुप्ता, आशुतोष रौनियत, संदीप निगम समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
महराजगंज : निचलौल में बड़ी दुर्घटना, मारूति ने बाइक सवार को मारा टक्कर तो ट्रैक्टर ने पिछे से रौंदा, जाने दिल दहला देने वाला पूरा घटनाक्रमhttps://t.co/W9zkgfskr2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 12, 2025

















