महाराजगंज
महाराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और वाहन चोर के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
महाराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और वाहन चोर के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात अंतर्जनपदीय वाहन चोर जितेंद्र साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जितेंद्र साहनी शनिवार रात गोरखपुर के गुलरिया इलाके से एक बाइक चुराकर नेपाल की तरफ भाग रहा है। पुलिस ने कोठीभार थाना क्षेत्र के चिउटहा में घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और चोरी की गई बाइक बरामद हुई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई जिलों में वांछित था आरोपी
थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि जितेंद्र साहनी कई जिलों में वाहन चोरी के मामलों में वांछित था। पिछले साल सितंबर में ठुठीबारी पुलिस ने इसी आरोपी को पांच चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के लिए बड़ी सफलता
पुलिस के लिए इस कुख्यात वाहन चोर की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों से 150 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने कि तैयारी, गोरखपुर से विभिन्न स्टेशनों के लिए चलेगी 50 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनhttps://t.co/As9RR8cwzo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 12, 2025

















