आईजीआरएस पोर्टल पर सिद्धार्थनगर पुलिस का प्रदेश में टाॅप रैंक, प्रशासन कि खूब हो रही सराहना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर को आईजीआरएस पोर्टल पर लगातार तीसरी बार दिसंबर 2024 में प्रदेश स्तरीय प्रथम रैंक प्राप्त, पुलिस की यह उपलब्धि प्रशासन की पारदर्शिता और जनसेवा में उत्कृष्टता का माना जा रहा प्रतीक पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर। जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस पोर्टल पर सिद्धार्थनगर ने दिसंबर 2024 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। इसके साथ ही जनपद के 17 थानों ने भी इस माह में बेहतरीन कार्य करते हुए प्रथम रैंक प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन और एएसपी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए थे कि वे शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छे तालमेल और व्यवहार सुनिश्चित करें। इसके अलावा, गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।

जनशिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कराया जाता है, जिनका निस्तारण भी ऑनलाइन ही किया जाता है। हर संदर्भ के लिए एक निर्धारित समय सीमा होती है, जिसके भीतर निस्तारण अनिवार्य है। जॉचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष और गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हैं।
यह उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थनगर ने 2024 के अक्टूबर और नवम्बर माह में भी प्रथम रैंक प्राप्त की थी। यह उपलब्धि कहीं न कहीं सिद्धार्थनगर पुलिस कि काम के प्रति ईमानदारी, मेहनत और लगनशीलता को प्रर्दशित करती है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]