सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा: साइकिल और बाइक में आमने सामने टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत, दो घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: इटवा पुलिस सर्किल के गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनभरिया मोड़ पर गुरुवार शाम को एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर: इटवा पुलिस सर्किल के गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनभरिया मोड़ पर गुरुवार शाम को एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का शिकार हुए साइकिल सवार की पहचान ग्राम बघिनी निवासी महिनकू (56) उर्फ बंशीधर पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। वे शाम को अपने घर से लाही पिराने के लिए साइकिल से जा रहे थे। मैनभरिया मोड़ पर पहुंचते ही उनकी साइकिल की टक्कर बाइक सवार संजय त्रिपाठी पुत्र पारस त्रिपाठी व चीने निवासी मझौवा थाना इटवा से हो गई। इस भीषण टक्कर में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल पीएचसी खुनियांव भेजा, जहां महिनकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

थाना गोल्हौरा के एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि बाइक को थाने लाया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]