सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला का निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने गौशाला के निर्माण में आ रही चुनौतियों और बाधाओं की जानकारी भी ली और अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सभी मानकों का पालन किया जाए, ताकि पशुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक गौशाला तैयार की जा सके।
सिद्धार्थनगर:युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान,पुलिस मामले की जांच में जुटीhttps://t.co/QGEbGRdRM8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 9, 2025

















