फरेंदा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के फरेंदा तहसील में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज शनिवार को तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए तहसील फरेंदा के सभी लेखपाल धरने पर बैठ गए। लेखपाल संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता एवं मंत्री गुलशन भारती ने मुख्यमंत्री को एक संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरेंदा मुकेश सिंह को सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने का मुख्य कारण है कि लेखपालों को साजिशन फसाए जाने की नियत से साधारण शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्यवाही पर रोक लगाया जाए। लेखपालों ने कहा कि हम सभी को साजिशन फंसा कर हमें परेशान किया जाता है, जिससे हमें कार्य करने मे अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड में घटना मांगलिक कार्यक्रम में गए परिजनों के घर चोरों ने बजाया चोरी का बिगुल, सोने, चांदी के सामान समेत नगदी लेकर हो गए फरार, पुलिसिया गश्त की खुल गई पोल@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/Q6rBmFFcJl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 4, 2025

















